उरई। पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के संघ ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने के कारण 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की घोषणा की है।
संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व मंत्री आशीष झा ने बताया कि मांगों के बावत पहले कृषि उत्पादन आयुक्त और इसके बाद विभागीय मंत्री के साथ उनकी यूनियन के नेताओं की हुई थी। प्रांतीय संघ ने मंत्री जी के आश्वासन देने पर 3 नवंबर से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित भी कर दिया गया था। 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसे लेकर सफाई कर्मचारियों को पूरा विश्वास था कि इसमें उनकी पदोन्नति का फैसला हो जायेगा पर कैबिनेट इस मुददे पर मसट्ट मार गई। सफाई कर्मचारी इससे बेहद क्षुब्ध हैं। प्रदेश भर के 1 लाख सफाई कर्मचारियों ने 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का फैसला कर लिया है इसलिए मौका है कि 4 दिसंबर तक कैबिनेट सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा का आदेश जारी कर दे।







Leave a comment