उरई। बस स्टैण्ड चैकी में एसपी द्वारा तेज तर्रार एसआई अरुण यादव को इंचार्ज नियुक्त किये जाने के बाद लाॅ-एंड-आर्डर मेंटेन करने के मामले में विशेष चुस्ती-फुर्ती नजर आने लगी है। यातायात माह के अभियान में इस चैकी की कार्रवाई के पूरे जिले में सबसे ज्यादा रिकार्ड से इसका अनुमान किया जा सकता है।
बस स्टैण्ड चैकी पुलिस ने यातायात माह के अभियान में 38 चार पहिया और 20 दो पहिया वाहनों का चालान कर खलबली मचा दी। इस एक्शन से जहां वाहन चोरों का पेट पतला होता रहा वहीं वाहन मालिक चालक कायदे कानून के अनुसार चलने के लिए बाध्य हुए जिससे हादसों में गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बस स्टैण्ड चैकी क्षेत्र के अंतर्गत कबूतरों के डेरे आते हैं जिससे इस क्षेत्र की शोहरत कबूतरों की दारू वाली चैकी के बतौर बनी हुई है। नये चैकी इंचार्ज अरुण यादव ने इस खराब शोहरत का दाग मेंटने के लिए अपने इलाके में कच्ची शराब बनाने और बेंचने वालों की कमर तोड़ने की रणनीति बनाई है। इसके तहत पहली कार्रवाई में उन्होंने उमरारखेरा के पास सुमन और रचना नाम की दो महिलाओं को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया और ऐलान करा दिया कि अगर कच्ची शराब के कारोबार से ये लोग बाज नही आये तो इन्हें ऐसी धाराओं में जेल भेजा जायेगा कि हाईकोर्ट तक जमानत मिलना मुश्किल हो जाये।






Leave a comment