0 नदीगॉव बीआरसी में सम्पन्न हुआ आरटीई मेला
कोंच-उरई। शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न कराने के लिये विकास खण्ड स्तर पर आज आरटीई मेला सम्पन्न कराकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। नदीगॉव बीआरसी में बोलते हुये मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा प्रथम सीढी है यदि प्राथमिक शिक्षा के बगिया को हरा भरा बनायेगें तो उच्च शिक्षा भी बेहतर बन जायेगा। शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें और अभिभावक भी अपने दायित्वों को समझें तो निश्चित तौर पर बेहतर शिक्षा का संकल्प साकार हो सकेगा। उन्होनें कहा कि विद्यालय की बेहतर शिक्षा के लिये जो प्रबन्ध समिति की 15 सदस्यीय टीम गठित की गयी है वह पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से अपने कार्य का निर्वाहन करे तो हम शिक्षा के अधिकारों को पूर्ण कर सकेगें।
बीआरसी कनासी में आयोजित आरटीई मेला का मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कनासी प्रदीप कुमार शुक्ला एवं शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष इन्द्रपाल गुर्जर ने दीप प्रज्जवलन के साथ मॉ सरस्वती का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं इन्द्रपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीणों को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिये आज स्थिति यह है कि विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया घट रही है। अभिभावकों को इसके लिये सहयोग करना होगा। जिससे आपका विद्यालय और आपके बच्चे सर्वश्रेष्ठ हो सकें। मंच स्थित एबीआरसी अजय सिंह, लल्लू राठौर, कृष्णकान्त बाजपेयी, राजकिशोर निरंजन ने अतिथियों का प्रमोद कुमार गुप्ता, अजीत सिंह, योगेन्द्र कुमार, अफजाल खान गिदवासा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।संचालन शिक्षक संजय सिंघाल ने किया। इस दौरान ओमप्रकाश निरंजन, सुबोध निरंजन, संजय सलैया, अंजली निरंजन, उपमा निरंजन, सुजाता, चन्द्रकान्त, फिरोज खान, इस्मत उल्ला, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment