30orai03 30orai04उरई। डैडी-मम्मी प्लीज कान लगाकर मेरी रिक्वेस्ट सुनो। बाइक, स्कूटी चलाते समय हैलमेट लगा लिया करो। छात्र-छात्रायें अब एसपी सर की बात से प्रेरित होकर इस मामले में डैडी-मम्मी को टोकने का जिम्मा संभालने के लिए तैयार हैं।
एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में बुधवार को पिछले एक महीने से चल रहे यातायात सुरक्षा अभियान का समापन समारोह डीएम संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह के संयुक्त मुख्यातिथ्य में किया गया। डीएम एसपी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम संदीप कौर बोली कि यह यातायात अभियान का समापन नही शुभारंभ है। वर्ष 2017 में इस संकल्प के साथ प्रवेश किया जायेगा कि सड़क हादसों से अकाल मौतों की संख्या में गिरावट लाई जाये। इसके लिए यातायात सुरक्षा से संबंधित सारी हिदायतों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने छात्र-छात्राओं से मुखातिब होकर कहा कि घर से निकलने के पहले अगर आप लोग अपनी मम्मी-पापा को हैलमेट लगाने के लिए टोकने का बीड़ा उठा लें तो उनका जीवन सुरक्षित करने में बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है। छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ कहा कि एसपी सर हम ऐसा ही करेंगे।
इस दौरान यातायात सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने वाले समाजसेवियों समापन समारोह के संयोजक और एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के निदेशक इं. अजय इटौरिया, अलीम सर, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष युद्धवीर कंथरिया, दीपक पाण्डेय, ट्रक आॅपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अपना सगीर आदि को एसपी डीएम ने आभार स्वरूप प्रशस्ति पत्रों से नवाजा।
इस दौरान एडीशनल एसपी सुभाष चंद्र शाक्य और एसडीएम सदर अक्षय त्रिपाठी आईएएस ने भी यातायात नियमों के पालन की जरूरत पर बल दिया। यातायात सुरक्षा पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, मैमोरी एकेडेमी, विनायक एकेडेमी, एसआर पब्लिक स्कूल, माॅर्निंग स्टार एकेडेमी और ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए अतिथियों ने शील्ड भेंट की। इन स्कूलों से जुड़े डाॅ. सीपी गुप्ता, रश्मि शुक्ला, सीमा श्रीखंडे, भूपेंद्र टोनी ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दी। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कृतज्ञता ज्ञापन किया।

Leave a comment