उरई। मोहल्ला पाठकपुरा में मोक्षधाम के पीछे बीती रात हुई ताबड़तोड़ चोरियों से पुलिस की चुस्ती की कलई खुल गई है। सर्दी के मौसम के गहराते जाने के बीच शहर में चोरों की इस बड़ी दस्तक को कोतवाली पुलिस के लिए संगीन चैलेंज माना जा रहा है।
चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया जिसके तहत सबसे पहले उन्होंने ट्रांसफार्मर के तार काट दिये जिससे मोहल्ले में अंधेरा छा गया इसके बाद किसी के घर से नगदी, किसी के घर से जेवर और किसी के घर से अन्य कीमती सामान वे उभाड़ ले गये। पीड़ितो में शामिल रजनी परिहार, हरनाम कुशवाहा, बिंदुवती आदि ने कोतवाली में इसकी शिकायत की है।






Leave a comment