0 बोले एसडीएम सिर्फ सौ रूपये में खुलेगा खाता, खुलवाया जाम
कोंच-उरई। आज बुधवार बन्दी होने के कारण सुबह से ही इलाहाबाद बैंक की क्योस्क शाखा पर लोगों की भारी भीड उमड़ी। हो रही अवैध वसूली को लेकर आज लोगों ने सडक पर चक्का जाम कर बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम ने जाम लगाये लोगों को समझाया और बैंक मित्र को अवैध वसूली को लेकर एक बार फिर कडी फटकार लगायी। तत्काल बैंक शाखा के खाता खुलवाने के लिये केवल सौ रूपये लिये जाने का पोस्टर चस्पा कराया।
लगातार मिल रही इलाहाबाद बैंक की क्योस्क शाखा द्वारा 20 से 50 रूपये तक की अवैध वसूली पर कल उपजिलाधिकारी द्वारा पहुंचकर बैंक मित्रों को कडी फटकार लगाते हुये एफआईआर दर्ज कराने तक की हिदायत दे दी थी। आज फिर लोगों ने अवेध वसूली का आरोप लगाते हुये रोड पर जाम लगाकर बैंक मित्रों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर उपजिलाधिकारी मुईनउल इस्लाम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होनें कडी चेतावनी देते हुये बैंक मित्रों को जमकर फटकार लगायी। उन्होनें लोगों को बताया केवल सौ रूपये से ही खाते खोले जायेगें और उन्होनें तत्काल बैक के बाहर केवल सौ रूपये में खाता खुलवाने के लिये एक पम्पलेट बाहर चश्पा करवाया।






Leave a comment