30orai02 30orai01उरई। कोहरे के कारण कुठौंद थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो वाहन आमने-सामने टकरा गये जिनमें एक वाहन के आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुठौंद थाना क्षेत्र में यमुना के शेरगढ़ पुल पर सुबह धुंध के कारण बित्ते भर आगे का नजारा देखना भी मुमकिन नही था। ऐसे में परस्पर विरोधी दिशाओं से आ रही बुलेरो और ओमनी गाड़ियां टकरा गईं। जिससे ओमनी में सवार पंकज पुत्र अनिल कुमार निवासी चकेरी कानपुर, रामप्रसाद मिश्रा पुत्र रामगोपाल निवासी चकेरे कानपुर, अनूप कुमार पुत्र राजेंद्र वर्मा निवासी चकेरी, रमेश पुत्र रामचंद्र निवासी कानपुर, सोनू पुत्र रामनारायण निवासी सिरसाकलार, उत्तम सिंह पुत्र संतसिंह निवासी गजनेर और टिंकू गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता को खासी चोटें आईं। बुलेरो सवार लोगों को भी मामूली चोंटे आईं। जिसकी वजह से प्रारंभिक उपचार के बाद वे अलविदा हो गये। दोनों ही वाहन घटना स्थल पर पलटी हुई हालत में पड़े हुए हैं।

Leave a comment