konch5-4 तहसील क्षेत्र के बीहड़ इलाके में खेत में पड़ा मिला एक बड़ा गुब्बारा जहां लोगों के कौतूहल का बिषय रहा वहीं इसे लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चायें रहीं। गुब्बारे की बात सुन लोगों में हड़कंप की स्थिति रही और किसी अनहोनी की आशंका से लोग तब तक घिरे रहे जब तककि उसे कुछ युवा उठा नहीं लाये। क्रिक्रट खेलने गये कुछ बच्चों ने इस गुब्बारे को देखा और गांव में जाकर लोगों को बताया तो गांव के कुछ युवा उत्सुकतावश उसे उठा लाये। इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को नहीं दी गई है। गुब्बारे के साथ के अटैचमेंट्स में अंग्रेजी में कुछ लिखा है जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गुब्बारा किसी कंपनी द्वारा किसी प्रयोग के लिये छोड़ा होगा।
गुरुवार की सुबह कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव के कुछ बच्चे अंशू कौरव, लालजी, सुदर्शन, विकास, रामू, आकाश, नयनसिंह, आयुष आदि क्रिक्रेट खेलने खेतों की ओर निकले हुये थे तो लगते हुये चटसारी मौजे में जनकसिंह के खेत में एक फूटा हुआ बड़ा सा गुब्बारा दिखाई दिया। बच्चों ने उत्सुकतावश नजदीक जाकर देखा तो उसके साथ एक डिब्बा जुड़ा हुआ था। बच्चों ने गांव जाकर यह बात बड़ों को बताई तो वहां हड़कंप मच गया। कुछ नौजवान उक्त खेत में पहुंचे और काफी देर तक उसका मुआयना दूर से ही करते रहे कि कहीं कोई विस्फोटक तो नहीं है। नुकसानदेह नहीं होने के प्रति आश्वस्त होकर उन युवाओं ने गुब्बारे के साथ लगे डिब्बे को तोड़ डाला जिसमें चार बैट्री बाले सेल तथा कुछ इलैक्ट्रोनिक प्लेटें मिली, गुब्बारे के साथ एक एरियल नुमा चीज भी लगी थी। प्लेटों पर चिपका स्टिकर किसी कंपनी का लग रहा था जिसमें सिर्फ सीओएसआईसी तो साफ नजर आ रहा था, बाकी के अक्षर भैंस बराबर थे। संभावना इस बात की है कि किसी कंपनी ने किसी प्रयोग के लिये इसे छोड़ा होगा। इसकी सूचना संबंधित थाने को नहीं दी गई थी।

Leave a comment