शासन के निर्देश पर आज अधिकारियों ने विकास खंड नदीगांव की कैलिया न्याय पंचायत के तीन गांवों पीपरी, सलैया बुजुर्ग तथा देवगांव में जन चौपालें लगाईं जहां ग्रामीणों द्वारा उन्हें तमाम शिकायतों से अवगत कराया गया। पीपरी में प्राइमरी पाठशाला में टीचर नहीं होने की शिकायत सामने आई जिस पर वहां मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हास्यास्पद बात बताई गई कि उन्होंने एक प्राइवेट टीचर वहां लगा रखा है। स्कूल में मिड डे मील नहीं बनने की भी शिकायत आई। इसके अलावा पिछले छह-सात महीने से सफाईकर्मी नहीं आने के कारण गांव में गंदगी के अेंबार लगने का भी मामला सामने आया।‘सशक्त गांव विकसित प्रदेशÓ की अवधारणा के तहत एसडीएम मोईन उल इस्लाम, तहसीलदार भूपालसिंह तथा सीओ अवधेशकुमार शुक्ल ने आज कैलिया न्याय पंचायत के ग्राम देवगांव स्थित परमहंस इंटर कॉलेज में में पहली चौपाल लगाई। यहां उन्होंने शासकीय योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराते हुये उनकी भी समस्यायें जानीं। कोटेदार द्वारा निर्धारित साढे उन्नीस रुपये के बजाये बाईस रुपया प्रति लिटर मिट्टी का तेल उपभोक्ताओं को दिये जाने पर एसडीएम ने उसे कड़ी फटकार लगाई। गांव में चार हैंडपुप खराब बताये गये जिन्हें ठीक कराने के निर्देश दिये गये। दूसरी चौपाल पीपरी कलां की प्राइमरी पाठशाला में लगाई जहां बताया गया कि गांव के इस स्कूल में दो टीचर थे जिनमें एक की बीमारी के कारण मौत हो गई और दूसरी महिला टीचर एक माह की छुट्टी पर हैं जिसके कारण बच्चों की पढाई बुरी तरह बाधित है। मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी विजय बहादुर सचान ने बताया कि एक प्राइवेट लड़के को पढाने के लिये रखा गया है। मिड डे मील भी वहां नहीं बनने की शिकायत पर एसडीएम ने विभाग को फटकार लगाई। गांव में सफाईकर्मी पिछले छह-सात महीने से नहीं आने की शिकायत मिली जिस पर बताया गया कि यहां ग्राम सचिव रहे राकेश त्रिपाठी सफाईकर्मी को अपने साथ ले गये। एसडीएम ने इसकी जांच के आदेश दिये। इस गांव के घुसियापुरा तथा कोरी बस्ती में लाईट नहीं होने की भी शिकायत सामने आई।
ग्राम सलैया बुजुर्ग में भी चौपाल का आयोजन किया गया जहां सफाईकर्मी नहीं होने की बात सामने आई। जो सफाईकर्मी यहां तैनात था उसका तबादला हो जाने के बाद से यहां किसी दूसरे की पोस्टिंग नहीं किये जाने से गांव की गलियां गंदगी से पटी रहती हैं। गांव में एक खराब हैंडपंप को भी ठीक कराने के निर्देश दिये गये। पात्र गृहस्थियों और अंत्योदय में अपात्रों की खबरें आने के बाद एसडीएम ने कहा कि इसकी गोपनीय तौर पर उन्हें जानकारी दें ताकि अपात्रों को हटा कर पात्रों को शामिल किया जा सके। अन्ना पशुओं को अन्यत्र छोडऩे के लिये वाहनों की परमीशन देने से एसडीएम ने साफ इंकार करते हुये कहा कि इसका दुरुपयोग होता है लिहाजा उन्हें पैदल ही हांक कर ले जायें, वे संबंधित थाने को अवगत करा देंगे। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक अखिलेशकुमार सरोज, एडीओ समाज कल्याण वीरेन्द्र निरंजन, सचिव लक्ष्मण चौरसिया, कानूनगो अशोककुमार, जेई विद्युत ग्रामीण अमित साहू, प्रधान देवगांव प्रेमनारायण, कोटेदार मलखानसिंह, पीपरी प्रधान नीतूदेवी, सियाशरण, कोटेदार हरनारायण अहिरवार, प्रधान प्रतिनिधि सलैया डीएन शिवहरे, लेखपाल संतराम पाल, कोटेदार मंगलसिंह, दिनेशकुमार आदि मौजूद रहे।






Leave a comment