नदीगांव निवासी वीरेन्द्र खरे के होनहार बेटे नीरज खरे का पीसीएस में चयन हो जाने पर इलाके में हर्ष का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा है। नीरज का चयन राज्य लोक सेवा आयोग उत्तरप्रदेश में होने के बाद फिलहाल उसे उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी मिली है। गौरतलब है कि मौजूदा में नीरज रक्षा मंत्रालय में बरिष्ठ ऑडीटर के पद पर कार्यरत हैं। नीरज की इस उपलब्धि पर उसके शुभचिंतकों द्वारा बधाइयां देने का सिलसिला चल निकला है। नीरज अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के आशीर्वाद और मित्रों के सहयोग को देता है। उपसूचना अधिकारी केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अखिल सोनी, राजस्व अमीन आनंद खरे, राजस्व निरीक्षक नेहा खरे, प्रो. यतीन्द्रसिंह, तिलक खरे, सत्येन्द्रमोहन शर्मा, ऋषभ खरे, प्रदीप खरे आदि ने भी बधाइयां दी हैं।






Leave a comment