0 एस.डी.एम. व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, माफिया हुये फरार
02-konch-01कोंच-उरई। कोंच तहसील में मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम फलफूल रहा है जब कोर्ट के आदेश होने के बाबजूद खनन माफिया सक्रिय नजर आ रहे है। वही गत दिनो में तहसीलदार भूपाल सिंह ने दोहर पर जुझारपुरा निवासी रामसेवक पुत्र कन्हइ के बड़ी दोहर पर पठा मैया में स्थित पट्टे की जमीन पर मिट्टी खनन होते एक जे.सी.बी. जप्त की। अभी एक माह भी नहीं बीता कि खनन माफिया अपना कार्य करने में जुट गये गौरतलब की बात ये है कि तहसीलदार भूपाल सिंह व उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम ने जमीन मालिक पर कार्यवाही क्यों नहीं की। साथ पुनः उसी स्थान पर एक बार फिर मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम व तहसीदार भूपाल सिंह पहंुचे जब तक खनन माफियाओ को सूचना मिलते ही टैªेक्टर व जे.सी.बी. गायब हो गयी। साथ ही मौके पर मिट्टी खनन करवाने वाले ठेकेदार देशराज मौके पर मिले तो उपजिलाधिकारी व तहसीदार ने कहा कि आप को परमीशन किससे मिली।
क्या कहते है पट्टा मालिक
जब मिट्टी खनन के बारे मंे जुझारपुरा निवासी रामसेवक पुत्र कन्है ने कहा है कि मौजे में हमारे पट्टे की जमीन हे जो कि हमको भी नहीं पता कि मिटटी उठाई जा रही है।
क्या कहते है उपजिलाधिकारी
मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम ने मौके पर पहुॅचकर ठेकेदार देशराज से कहा कि बिना परमीशन के कार्य किया तो जेल जाने के लिये तैयार रहे साथ ही डी.एम. या एस.डी.एम. परमीशन ही मान्य होगी तथा मिट्टी खनन का कार्य कर सकते है।
क्या कहते है तहसीलदार
गत दिनो जे.सी.बी. जब्त करने के बाद भी मिट्टी खनन की सूचना पर तहसीदार भूपाल सिंह ने कहा कि खेत मालिक पर भी कार्यवाही होगी जो कि पट्टे की जमीन से मिट्टी उठवाने का कार्य कर रहे है साथ ही बिना रोयटी जमा किये मिट्टी खनन तहसील के किसी भी स्थान से नहीं होने देगे।
अभी भी कई स्थानो पर चल रहा है मिट्टी खनन
मिट्टी खनन कोंच तहसील के ग्राम चचेड़ा, भदेवरा तूमरा दोहर पड़री जैसे गाॅवो के खेतो को तालाबो में तब्दील करने में जुटे है खनन माफिया। न ही कोई परमीशन न ही कोई आदेश का डर खुलेआम प्रशासन को चुनौती देने का कार्य किया जा रहा है और कोर्ट के आदेश की भी खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। साथ ही सी.बी.आई. की जाॅच के आदेश होने के बाद प्रदेश सरकार आखिर कोंच कस्बे में जोरो पर फल फूल रहा है मिट्टी खनन पर रोक क्यों नहीं लगाती है।

Leave a comment