उरई। युवा समाज सेवी विकास बाबा के समर्थकों ने जिले में कई जगह उनके जन्मदिन पर जनकल्याण और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये।
पिछले कुछ समय से जिले के युवाओं में चहेते चेहरे बनकर उभरे विकास बाबा के फैन्स की बड़ी जमात खड़ी हो गई है। उनके जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों ने जिस तरह से विभिन्न आयोजन किये उससे उनकी लोकप्रियता का जोरदार एहसास किया गया।
कस्बा जालौन में इस उपलक्ष्य में सरकारी अस्पताल और गरीब बस्ती में फल व मिष्ठान का वितरण किया गया। डाॅ. मुकेश राजपूत और उनके स्टाॅफ की देखरेख में हुए इस आयोजन में शिवेद्र श्रीवास्तव टिंकू, वरिष्ठ सभासद शाकिर हसन वारसी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता विकास विक्की, सानू, जावेद, साजिद खान, महेश बाथम, जेके गोलू, रमाशंकर, राघव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
उधर उरई में इंदिरा स्टेडियम में पौध रोपण कर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया गया। इस मौके पर हिमांशु अग्रवाल, आयुष नायक, शिवेंद्र श्रीवास्तव टिंकू लाला, सानू भाई, राज, राजू निरंजन आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a comment