02orai03कालपी-उरई। कोहरा शुरू होने के साथ ही कालपी पुल पर हाइवे के यात्रियों की शामत और बढ़ गई है। यहां के यमुना सेतु को परमानेंट बीमारी है। जिसकी वजह से कुछ महीने पहले एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था और उसकी मरम्मत तक यातायात व्यवस्थित न हो पाने से आये दिन रात-रात भर का जाम लग रहा था। लेकिन कोहरे के मौसम के साथ यह स्थिति हर रोज की समस्या की ओर अग्रसर है। बीती रात कानपुर हाइवे पर कोहरे के कारण गाड़ियों के टकरा जाने से यातायात बाधित हो गया था। इससे सबसे ज्यादा विकराल स्थिति कालपी में बन गई।
देर शाम कोहरा छाने से खानकाह शरीफ के पास आड़ी-तिरछी हो गई जिससे जाम की शुरूआत हुई। इस बीच कोतवाली प्रभारी ईश्वर सिंह ने अपनी टीम के साथ हाईवे के वाहनों को डायवर्ट करके मैन बाजार की सड़क से निकलवाना शुरू किया। जिससे स्थिति कुछ सुधरी ही थी कि भोगिनीपुर के पास लोड ट्रक के पहिये का गुल्ला टूट गया। जिसके बाद जाम ट्रक फिर से अड़ियल हो गये। बाद में सुबह 5 बजे पुल के पास दो वाहनों में भिड़ंत से जाम लग गया। इस तरह आज दोपहर बाद तक इस रोड का ट्रैफिक अस्त-व्यस्त रहा। बसों में बैंठी सवारियां महिलाओं और बच्चों सहित तड़पड़ाते नजर आये। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों का कई प्वाइंट पर जाम हटवाने की मशक्कत में सर्दी के इस मौसम में पसीना छूटता रहा।

Leave a comment