उरई। यूपी में जनता फिर से भय मुक्त माहौल के लिए तरस रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा के गुंडों को शिकस्त देने के लिए इसी कारण लोग एक मुश्त हाथी का बटन दबाने को तत्पर है।
माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धपुरा सैक्टर में कई जगह जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी तिलक चंद्र अहिरवार ने कही। माधौगढ़ क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी गिरीश अवस्थी के लिए पार्टी के नेता इन दिनों जोरदार जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं। एक ओर तो इसके कारण माधौगढ़ में बसपा की प्रत्याशिता को लेकर चल रही अटकलों को विराम लगता जा रहा है वहीं अन्य पार्टियां अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाईं हैं जिससे चुनावी संघर्ष की वास्तविक शुरूआत के पहले ही गिरीश अवस्थी निर्णायक बढ़त बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
सभा को पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, संजय गौतम, वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत सदस्य रविंद्र हरौली, सचिन पलरा, जालौन के सीनियर सभासद शाकिर हसन वारसी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जितेंद्र गौतम और संयोजन अखिलेंद्र प्रताप सिंह व गोविंदा द्वारा किया गया। इसके पहले राजपुरा, गोहन, टीहर, रामपुरा आदि में गिरीश अवस्थी के काफिले का जोरदार स्वागत किया गया।







Leave a comment