03orai06 03orai05उरई। 32वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन जिला क्रीड़ा अधिकारी मो. रहीस अख्तर के मुख्यातिथ्य मेें किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप पाण्डेय ने की।
कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक अभिनव दीक्षित, व्यायाम शिक्षका डाॅ. ममता स्वर्णकार, मनमोहन तिवारी, प्रभाकर दुबे, दया त्रिपाठी, स्वाति निरंजन, आशीष गुप्ता, रवि राजपूत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आदित्य, शिवशंकर, संजय वर्मा, अशोक सोनी, राजेश चंद्र गुप्त, महेश प्रसाद, संतोष शिवहरे, अमित याज्ञिक का भी सहयोग रहा।
शैक्षिक संगठनों से महेंद्र भाटिया, ठाकुर दास यादव, राजेंद्र राजपूत, इलियास मंसूरी, सुंदर सिंह शास्त्री, अरुण पांचाल, युद्धवीर कंथरिया, संजय दुबे, लक्ष्मी कांत रावत, रामबालक व्यास आदि मंच पर मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण ने किया।
खंड शिक्षाधिकारियों में राजेंद्र कुशवाहा, अवधेश गुप्ता, सर्वेश कठेरिया, रामगोपाल वर्मा ने बाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। व्यंजना सिंह, अरुणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, संगीता सिंह, स्वयंप्रभा, भानुप्रताप यादव, बृजेश श्रीवास्तव, रविंद्र पाठक, रामकृपाल, राजेश शुक्ला, बृजेंद्र राजपूत, मनीष समाधिया, सुरेश वर्मा, अरविंद, रविंद्र आदि ने प्रमुखता से योगदान किया। इस अवसर पर 100 मीटर दौड़ में अभिषेक रामपुरा प्रथम, श्रीकांत डकोर द्वितीय, नेहुल महेबा तृतीय। 200 मीटर दौड़ में अभिषेक रामपुरा प्रथम, शिवम डकोर द्वितीय, मंगल सिंह महेबा तृतीय। ऊंची कंूद में शिवम नामदेव डकोर प्रथम, संदीप महेबा द्वितीय, बृजेंद्र महेबा तृतीय। थ्रो चक्र फेंकने राज कोंच प्रथम, संदीप महेबा द्वितीय, मंगल सिंह तृतीय। गोला फेंक में संदीप महेबा प्रथम, राज कोंच द्वितीय, दिनेश कुमार महेबा तृतीय। योगासन में डकोर विजेता, महेबा उपविजेता, सुलेख में सुमित डकोर प्रथम, जीतेश कुमार डकोर द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में शिवम डकोर प्रथम, धर्मेंद्र डकोर द्वितीय और दिनेश कुमार महेबा तृतीय। 600 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र डकोर प्रथम, ऋषभ डकोर द्वितीय और अंकित डकोर तृतीय रहे। लंबी कंूद में प्रथम स्थान पर महेबा के नेहुल, रामपुरा के अभिषेक द्वितीय और तृतीय स्थान पर डकोर के श्रीकांत रहे। बालिका वर्ग में दौड़ में वंदना महेबा, कुमकुम महेबा, कुमकुम डकोर, मीनाक्षी चंदेल डकोर, वंदना महेबा, उपासना डकोर। ऊंची कंूद में प्रांसी यादव कदौरा, मीनाक्षी चंदेल डकोर, आकांक्षा डकोर। गोला फेंक में गार्गी जालौन और उपासना डकोर पुरस्कृत की गईं। कबडडी में कदौरा की टीम विजेता और महेबा की टीम उपविजेता रही। खो-खो में विजेता टीम का खिताब महेबा को मिला। अंतराक्षरी में डकोर, योगासन में डकोर, सुलेख में रोशनी नदीगांव प्रथम और मिनी कदौरा द्वितीय रहीं।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में छोटू कुमार को चैम्पियन और बालिका वर्ग में शिखा को चैम्पियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये।

Leave a comment