• सरोजिनी नायडू पार्क में सांसद ने रखी पुस्तकालय की आधारशिला
  • सांसद निधि की 13.81 लाख की लागत से निर्मित होगा पुस्तकालय
    कोंच-उरई। आज शाम इलाकाई सांसद भानुप्रताप वर्मा ने पालिका द्वारा संचालित सरोजिनी नायडू पार्क में पुस्तकालय की आाधरशिला रखते हुये भूमि पूजन किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि लोगों में पढने की छूटे अभ्यास को दोबारा पैदा करने में यह पुस्तकालय काफी मददगार साबित होगा। यह पुस्तकालय जिले में अनूठा होगा और लोगों की पढने की सभी जरूरतों को पूरा करने में निश्चित रूप से सक्षम होगा।
    शनिवार को सरोजिनी नायडू पार्क में सांसद भानुप्रताप वर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद साीरौठिया की अध्यक्षता में पुस्तकालय निर्माण की आाधशिला के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्वान पंडित लल्लूराम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया। सांसद निधि के 13.81 लाख की लागत से निर्मित होने जा रहे इस पुस्तकालय की उपादेयता को लेकर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि कोंच के लोगों के लिये यह पुस्तकालय कई मायनों में वरदान साबित होगा। इसमें धार्मिक से लेकर हर क्षेत्र से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा, कोशिश यह रहेगी कि एक ही जगह लोगों को इच्छित सामग्री उपलब्ध हो सके। वेद-पुराण और कुरान जैसी धार्मिक पुस्तकें भी इसमें संग्रहीत किये जाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस पुस्तकालय में पुस्तकें घर ले जाने का प्रावधान नहीं होगा। इस दौरान पूर्व बारसंघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, अनुराग गुप्ता, फहीम, हनीफ, रामविहारी, पप्पू चौधरी, ठेकेदार देशराजसिंह जादौन, जेई रामवीर सिंह, जेई सतीश कमल, ठेकेदार संजय अग्रवाल, नीरज खरे, नंदकुमार तिवारी, अजीम आदि मौजूद रहे।

Leave a comment