उरई। तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के ग्वालियर स्थित मोहल्ले के निवासी चार युवक कुठौंद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 315 बोर के तमंचो के साथ गिरफ्तार कर लिए। इनमें रिंकू चैहान, दिनेश शर्मा, सोनू परिहार और नीतिश तोमर शामिल हैं। कुठौंद के एसओ बलवीर सिंह ने बताया कि बीती रात चारों अपराधी बावली रोड पर लूट की वारदात करने के इरादे से खड़े थे। इसी दौरान गश्त के लिए वे निकले तो चारों ने उन पर फायरिंग कर भाग जाने की कोशिश की। जबावी फायरिंग कर पुलिस ने चारों को काबू मेें कर लिया। आज चारों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।







Leave a comment