उरई। सिटी सेंटर में मनुराज ट्रेडर्स द्वारा संयोजित विलोवुड क्राप साइन्सेस प्रा. लि. के तत्वावधान में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने जनपद भर से आये कृषकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। उसके उत्थान से ही देश का उत्थान होगा।
कंपनी के डेवलमेंट मैनेजर संजय सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी के उत्पाद किसानों के लिए बेहद लोकप्रिय साबित हुए हैं। कंपनी की यह स्वीकार्यता उसके लिए गौरव का विषय है। कंपनी के अन्य अधिकारियों डाॅ.एके सिंह व पीके पांडेय ने बताया कि विलोवुड कंपनी के उत्पाद अभी तक मानकों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। कंपनी के उत्पाद खेती के लिए बेहद भरोसेमंद हैं। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, भगवान दास राजपूत, सपा के नगर अध्यक्ष भानुवर्मा, अनिरुद्ध चैहान, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. राजीव सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी आलोक, अवधेश वर्मा, महेश पाठक, अमित और मोहन चैधरी उपस्थित रहे।






Leave a comment