05orai02 05orai01उरई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे वीरपाल दादी का कालपी यमुना सेतु से लेकर जिला मुख्यालय तक जननायक की तरह टूटकर स्वागत किया गया। शहर में एक सैकड़ा से अधिक चार पहिया वाहनों और दर्जनों दोपहिया वाहनों के कारवां के साथ उन्होंने भ्रमण किया।
कालपी में क्षेत्र के कददावर नेता चै. विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हू राजा पार्टी में ससम्मान वापसी के बाद सपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के साथ यमुना सेतु से जैसे ही जिले की सीमा में दाखिल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गगनभेदी नारों के बीच उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश देखा गया।
वीरपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि संगठन को मजबूत करना और सन् 2017 में प्रदेश में सपा की सरकार को वापस लाना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। जिले में आप लोगों की टीम के साथ पार्टी नेतृत्व को उनके द्वारा जताये गये भरोसे का उचित प्रतिदान किया जायेगा।
अपरान्ह करीब 1 बजे जैसे ही उक्त नेताओं के काफिले ने जनपद की सीमा पर प्रवेश किया। वहां मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष सोहराब खान, शिवबालक सिंह यादव, जैनुलआब्दीन, इरसाद खान, विजय सिंह कुशवाहा, कल्लू काशीखेड़ा, विश्वजीत गुप्ता, अजीत यादव, रामप्रकाश गुप्ता, बलराम पाल एडवोकेट, माधौगढ़ से सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा, जयदेव यादव, मानसिंह वर्मा, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव, इमरान, गुलाम आदि ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद कालपी की गल्ला मंडी में स्थानीय गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिशु यादव की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कालपी से उरई के रास्तें में कई जगह वीरपाल का काफिला स्वागत के लिए रोका गया। इसके बाद नगर में फैक्ट्री एरिया से लेकर घंटाघर चैराहा और डकोर रोड तक सभी जगह उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। उनके जुलूस में युवाओं की भागीदारी बढ़चढ़ कर थी। दादी के जुलूस ने हाल के दिनों में किसी भी राजनैतिक पार्टी के जुलूस को पीछे छोड़ रखा था। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का इसकी वजह से मनोबल काफी बुलंद होता नजर आया। भ्रमण के समय खुली जीप में दादी के साथ विष्णुपाल सिंह नन्हू राजा के अलावा सदर विधायक दयाशंकर वर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा काफिले में राजकुमार, चै. सुरजीत सिंह गुर्जर बंगरा, देवेंद्र सिंह दीपू, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, दिनेश और नरेश ने भी भागीदारी की।

Leave a comment

Recent posts