konch4कोंच-उरई। महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दयाशंकर स्मृति महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज समापन हो गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अभिमन्यु सिंह डिंपल ने किया और समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्रसिंह निरंजन रहे। विशिष्ट अतिथियों की श्रृंखला में कॉलेज प्रबंधक शिवप्रसाद निरंजन, किशोर सिंह, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, श्याम सुंदर निरंजन, शिरोमणि आदि मंचस्थ रहे।
अतिथियों ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये खेलों की महत्ता के बारे में बताया और कहा कि जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है उससे कम महत्व खेलों का नहीं है। खेल हमें आपसी सद्भाव सिखाते हैं और आज के दौर में खेलों में भी कैरियर तलाशने बालों की कमी नहीं है। इससे पूर्व इन दो दिनों में आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना हुनर दिखाते हुये स्थान अर्जित किये। सौ मीटर दौड़ बालक में अंचल कुशवाहा, योगेन्द्र कुशवाहा, रोहित वर्मा, बालिका में प्रियंका तिवारी, प्रियंका यादव व रोहिणी पटेल ने क्रमशरू पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में राहुल गुप्ता, अंचल कुशवाहा, रंगोली में मोनिका, दीप्ति, आरती पटेल, दो सौ मीटर दौड़ बालक में रोहित वर्मा, आकाश, चंद्रमोहन, बालिका में बर्षा पांचाल, प्रियंका तिवारी, प्रियंका यादव, गोला फेंक में योगेश, रोहित वर्मा, अंकित पटेल, बालिका में शिवानी पटेल, आरती पटेल, प्रियंका यादव, भाला फेंक में रोहित वर्मा, शशांक पटेल, अंकित पटेल, मेंहदी में निवेदिता पटेल, प्रियंका अहिरवार, आरती पटेल क्रमशरू प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहे। संचालन डॉ. राजेश निरंजन ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. भंवरसिंह, सुरेश, सुनील गौतम, ब्रजपालसिंह, रामकिशोर, डॉ. सावित्री गुप्ता, डॉ. सरोजलता गुप्ता, साधनाकुमारी, आरतीदेवी, शैलेन्द्रसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts