उरई। बारावफात की पूर्व संध्या पर एडीशनल एसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने जुलूसे मुहम्मदी में तैनात किये जाने वाले पुलिस कर्मियों की शाम को पुलिस लाइन मे ब्रीफिंग की। इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
बारावफात पर इंतजाम दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी चैकसी बरत रहा है। सुरक्षा की आश्वस्ति के लिए जिला मुख्यालय पर एडीशनल एसपी सुभाष चंद्र शाक्य के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, सीओ डाॅ. जंगबहादुर सिंह और कोतवाल संजय गुप्ता शामिल रहे।
कालपी में फ्लैग मार्च परगना मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह की देखरेख में निकाला गया जिसमें सीओ सुबोध कुमार गौतम शामिल रहे। कोंच में जुलूसे मुहम्मदी को लेकर एसडीएम मुइनुल इस्लाम और सीओ अवधेश कुमार शुक्ला की अगुवाई में निकाले गये फ्लैग मार्च में पुलिस और पीएसी के जवान संयुक्त रूप से शामिल रहे। एसडीएम, सीओ और कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की।





Leave a comment