उरई। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोमई पहुंची शिक्षा, सुरक्षा व स्वाभिमान यात्रा का कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया-राहुल जिंदाबाद के बुलंद नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान एक सभा आयोजित हुई। जिसे संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक संतराम नीलाचंल ने कहा कि 2017 में अगर उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांगे्रस की सरकार राज्य में बनती है तो हमारी पार्टी हस्ती, बस्ती और गृहस्थी को सुधारने का काम प्रभावी ढंग से करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को पूरी तरह निःशुल्क कर गुणवत्तापूर्ण बनाया जायेगा जिससे नौनिहालों के माध्यम् सेे परिवारों की हस्ती सुधर सके। उन्होंने कहा कि जो लोग कच्चे मकानों में बिना किसी नागरिक सुविधा के रहते हैं उन्हें बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित आवासों की व्यवस्था की जायेगी। जिससे बस्ती का नजारा सुधरकर खुशनुमा बनेगा। उन्होंने कहा कि गृहस्थी सुधारने के लिए हर बेरोजगार को नौकरी या रोजगार दिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
सभा को शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददीकी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने हमारी यात्रा को गांव-गांव में रिस्पांस दिया है उससे मालूम होता है कि अगले साल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार फिर से बन कर रहेगी। अशोक सक्सेना ने भी ऐसा ही विश्वास प्रकट किया।
बृजमोहन श्रीवास, रमेश चंद्र खेरा, वीर दास नुन्साई, वृन्दावन, रामबाबू, राजाराम, कल्लू मिश्रा, नजीर खान, भवानी शंकर, विश्राम बरार, रामप्रकाश रायक्वार, पुष्पेंद्र, दीनदयाल राज और प्रदीप वर्मा भी इस सभा में उपस्थित रहे।





Leave a comment