0 दौड़ेगा यूपी, बेहतर शिक्षा के लिये, को लेकर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
कोंच-उरई। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट से चिंतित शासन ने इसमें सुधार के लिये जो रोडमैप तैयार किया है उसमें जन सहयोग लेने की मंशा के तहत दौड़ेगा यूपी, बेहतर शिक्षा के लिये नारे के साथ मैराथन दौड़ का आयोजन पैक्स संस्था के सहयोग से समर्पण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में किया गया। एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ एके शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह, प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर तथा समाजसेवी कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर एएसपी ने कहा कि बेहतर शिक्षा से ही बेहतर समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। सभी जानते हैं कि शिक्षा तरक्की के दरवाजे खोलती है, इसके बाबजूद लोग अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति खासे उदासीन रह कर न केवल बच्चों के भबिष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं बल्कि एक सभ्य और सुसंस्कृत राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना की भी अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ का उद्देश्य बहुत ही पवित्र है और यह निश्चित रूप से अपने उद्देश्य की प्राप्ति में सफल सिद्ध होगी।
पैक्स के सहयोग से यहां की समाजसेवी संस्था समर्पण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में रविवार की सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, मीडियाकर्मियों के अलावा विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने सहभागिता कर लोगों को बेहतर शिक्षा के लिये जागरूक किया। तहसील परिसर से प्रारंभ होकर यह दौड़ मुख्य राजमार्ग पर स्टेट बैंक, चंदकुआ, चैकी तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग से रेलवे रोड होती हुई अपने फिनिश प्वाइंट गल्ला मंडी परिसर में समाप्त हुई। दौड़ के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया था और मुख्य मुख्य विंदुओं पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर यातायात व्यवस्थित किया गया था। दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, बिशिष्ट अतिथियों एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ एके शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह, शिक्षाविद् कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज, प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर, कोतवाल देवेन्द्रकुमार द्विवेदी आदि ने झंडी दिखा कर किया और खुद भी दौड़ में शामिल रहे। इससे पूर्व आयोजक संस्था की कार्यक्रम प्रबंधक शिवानी श्रीवास्तव व राधेकृष्ण ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। एसडीएम मोईन उल इस्लाम तथा सीओ एके शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाना हर अभिभावक का दायित्व है और शिक्षा के प्रति उन्हें जागरूक करना समाज के हर वर्ग की नैतिक जिम्मेदारी। इस दौड़ का आयोजन बेहतर शिक्षा के लिये किया जाना तो महज एक औपचारिकता है लेकिन उम्मीद है इससे भी समाज में एक बेहतर और व्यापक संदेश जायेगा और भबिष्य में इसके सुखद परिणाम जरूर मिलेंगे। आयोजक संस्था समर्पण की कार्यक्रम प्रबंधक शिवानी श्रीवास्तव ने दौड़ की उपादेयता और उद्देश्य के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान एसएसआई अजय कुमार सिंह, एसआई रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, संजीव यादव, विनोद कुमार त्रिपाठी, उदयपाल सिंह, सूर्यदीप सोनी, डॉ. मृदुल दांतरे, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, ऋषि झा, निखिल सोनी, देशराजसिंह जादौन, शिवांग दुवे, हिमांशु राठौर, संजय सिंघाल, केके यादव, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, सुवीरसिंह, अनिकेत राठौर, अमरेन्द्र दुवे, अजय यादव, परवेज मंसूरी, राहुल कुशवाहा, विमल याज्ञिक, रामानंद कुशवाहा, डॉ. हरिमोहन गुप्त, अजय रावत, गजेन्द्र सिंह, नीरज दुवे, दीपेन्द्र अग्रवाल, फारुख, प्रांजुल अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बैनर पर लोगों ने संदेश लिख जागरूकता का संदेश दिया
दौड़ेगा यूपी, बेहतर शिक्षा के लिये को लेकर आयोजित मैराथन दौड़ का मकसद लोगों को अच्छी शिक्षा के लिये जागरूक करना था और वहां आयोजन में शामिल अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने संस्था के बैनर पर भी अपने संदेश लिख कर हस्ताक्षर किये। किसी ने लिखा उज्ज्वल भबिष्य के लिये शिक्षा जरूरी तो किसी ने शिक्षा को तरक्की का रास्ता बताया। किसी किसी ने शिक्षा के साथ संस्कारों की भी बात की तो किसी ने शिक्षा को जीवन का सार बता कर अपनी अभिव्यक्ति दी। बैनर पर लिखा गया हर संदेश अपने आप में अनूठा था और इन गूढ संदेशों का असर भी काफी दूर तक जायेगा, ऐसी लोगों ने उम्मीद भी जताई।

Leave a comment