उरई। रामनगर स्थित उमा दत्त मिश्र जूनियर हाईस्कूल में कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक लालसिंह चैहान, शकुंतला पटेल, ऊषा किरन कुशवाहा व गीता चैधरी के अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गीता चैधरी ने कहा कि मिडडे मील रसोइयों से बेगार कराया जाना बेहद अन्यायपूर्ण है। इसलिए उन्हें भोजन बन जाने के बाद विद्यालय से अवकाश दिये जाने की व्यवस्था की जाये।
शकुंतला पटेल ने सुझाव दिया कि संगठन को और व्यापक आधार प्रदान करने के लिए समाज को नशा मुक्त कराने का अभियान छेड़ा जाये। जिसमें सभी पीड़ित महिलाओं को संगठित करने की जिम्मेदारी वे लेती हैं। प्रेरक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कालीदास तिवारी ने बैठक में कहा कि समाज में शिक्षा के स्वतः प्रसार में हाथ बटाकर वे संगठन को बल प्रदान करना चाहते हैं। आदित्य कुमार मिश्र ने अंध विश्वास और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समाज के लोगों को प्रशिक्षित करने का संकल्प जताया। जमुना दास बौद्ध ने सामाजिक समरसता पर बल दिया। धर्मेंद्र बबेले ने संगठन के सभी घटकों की समस्याओं की ओर ध्यानाकृष्ट किया और मंत्री हरीशंकर याज्ञिक से अग्रिम कार्रवाई के लिए कहा।





Leave a comment