कोंच-उरई। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेहे वसल्लम का यौमे बिलादत जन्म दिवस 12 दिसंबर को मनाया जायेगा। इस खास मौके पर शानदार जुलूसे मोहम्मदी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला जायेगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जुलूसे मोहम्मदी को दिन में दो बजे मस्जिद जीनतुल इस्लाम से उपजिलाधिकारी मोईन उल इस्लाम हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
मोहसिने इंसानियत पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलेहे वसल्लम के यौमे बिलादत ईद मीलादुन्नवी के मौके पर कल बरोज सोमवार नगर में निकलने वाला अजीमुश्शान जुलूसे मोहम्मदी तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के जेरे एहतमाम व जेरे कयादत दिन में ठीक दो बजे मस्जिद जीनतुल इस्लाम तिलक नगर से उठाया जायेगा और इसका समापन शाम सात बजे जामा मस्जिद पुरानी तहसील पर समाप्त होगा। जुलूस के संयोजक हाफिज अताउल्ला गौरी ने यह जानाकरी देते हुये बताया है कि जुलूस की सदारत अब्दुल समदखां लंबरदार करेंगे। जुलूस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कमेटी के प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद अहमद, सेठ नसरुल्ला, मोहम्मद उमर, शरीफ बरकाती, रहम इलाही कुरैशी, नन्नू कुरैशी, गुफरान अहमद सिद्दीकी, अहमदखां, सभासद फहीम, शकील मकरानी, सईद अहमद खन्ना, अशफाक गौरी सहित कमेटी के सभी लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।





Leave a comment