जालौन-उरई। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही बाइक चोरी के सिलसिले ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कस्बे में चुर्खी रोड स्थित जगन्नाथ धाम मैरिज हाॅल के बाहर से गत् 1 दिसंबर को हुई बाइक चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद शनिवार की शाम लिखी। बताया जाता है कि उरई के नया पाठक पुरा निवासी मुकेश कुमार इस विवाह घर में 1 दिसम्बर को किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे तभी उनकी बजाज सीटी-100 मोटर साइकिल यूपी 92 एफओ 187 कोई चोरी करके ले गया।
उधर उरई कोतवाली क्षेत्र में कोंच निवासी जितेंद्र विश्नोई की मोटर साइकिल 6 दिसंबर को कोई अज्ञात चोर उठा ले गया। जिसका मुकदमा विलंब से अब दर्ज किया गया है।





Leave a comment