उरई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण सिंह गुट की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। इसमें डाॅ. महेश द्विवेदी जिलाध्यक्ष और कमाल अहमद महामंत्री घोषित किये गये।
इस अवसर पर जिले भर के तमाम शिक्षकों ने एकत्र होकर दोनों नेताओं को बधाई दी और उम्मीद जाहिर की कि उनकी क्षमताओं का लाभ संगठन को मिलेगा जिससे माध्यमिक शिक्षकों के हितों की प्रभावी ढंग से सुरक्षा संभव हो पायेगी। बुजुर्ग शिक्षक नेता गिरेन्द्र सिंह कछवाहा और पूर्व प्रधानाचार्य रामसिंह राजपूत भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इसके पहले चुनाव के लिए बैठक सर्वोदय इंटर काॅलेज में निवर्तमान अध्यक्ष अंगद सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन श्यामजी शुक्ला ने किया। प्रदेशीय उपाध्यक्ष गिरेन्द्र सिंह कछवाहा ने इस दौरान शिक्षक साथियों से अपील की कि बेहतर होगा कि यह निर्वाचन सर्वसम्मति से हो। इसके बाद अंगद सिंह तोमर ने मंत्री पद के लिए कमाल अहमद और रामसिंह कुशवाहा ने अध्यक्ष पद के लिए महेश द्विवेदी का नाम प्रस्तावित किया जिसे पूरे सदन ने स्वीकार कर लिया। बैठक में राघवेंद्र सिंह सेंगर, विनोद अहिरवार, श्यामबाबू द्विवेदी, रामसिंह कुशवाहा, अरविंद सिंह चंदेल, स्वतंत्र सिंह, राजकुमार सैनी, डाॅ. प्रदीप निरंजन, डाॅ. बृजेंद्र अहिरवार, अतुल सर, रामेश्वर दयाल राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, रामप्रताप सिंह, नौशाद खान, शिवमोहन मिश्रा, शीतल प्रसाद यादव, ओमनारायण पाठक, बृजेंद्र सिंह, रामकुमार आदि उपस्थित रहे। नतीजों का ऐलान मंडलीय मंत्री देवेंद्र कुलश्रेष्ठ ने किया।

Leave a comment