जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा में कारसदेव बाबा के स्थान पर चल रही श्रीमदभागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ शीतलहरी की परवाह न करते हुए उमड़ रही है।
कथा वाचक पं. सर्वेश दीक्षित प्रतापपुरा भागवत कथा के प्रसंगों का प्रतिदिन बहुत ही सरस ढंग से वर्णन कर रहे हैं जिससे श्रोता भाव विभोर हो जाते हैं। पूरे गांव में इन दिनों माहौल भक्ति मय हो गया है।
पारीक्षित रघुवीर पाल, मथुरा प्रसाद, हरदयाल, दामोदर नारायण सिंह आदि के द्वारा कथा कार्यक्रम का संयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी श्रोताओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।





Leave a comment