उरई। शहीद अशफाक उल्ला इंटर काॅलेज में काॅ. रामेश्वर दयाल बाजपेयी की अध्यक्षता में माकपा की जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नोटबंदी के विरोध में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा घोषित की गई। इस क्रम में 18 दिसंबर को गायर और 25 दिसंबर को शहजादपुरा व 31 दिसंबर को औरेखी और हथेरी में विचार गोष्ठियां होंगी। यह जानकारी जिला मंत्री कमलाकांत वर्मा ने दी।





Leave a comment