जालौन-उरई। ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए समाज को शिक्षित करना होगा। यह बात परशुराम सेना द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज की एक बैठक के दौरान नगर प्रभारी विपुल दीक्षित ने कही।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में परशुराम सेना की एक बैठक निशांत पाठक के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें ब्राह्मण समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला संयोजक सचिन दीक्षित सरसई व जिला प्रभारी अपूर्व मिश्रा ने निशांत पाठक को सेना का नगर अध्यक्ष व विपुल दीक्षित को नगर प्रभारी मनोनीत किया। जिसमें नव मनोनीत नगर अध्यक्ष निशांत पाठक व नगर प्रभारी विपुल दीक्षित ने संयुक्त रूप से कहा कि सर्वप्रथम ब्राह्मणों को एकजुट होना होगा। समाज को गरीबी की खाई से निकालने के लिए रोजगार पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही समाज के उत्थान के लिए जरूरी है कि समाज को शिक्षित किया जाए। इस मौके पर आशुतोष तिवारी उरई नगर अध्यक्ष, पं. राम पटैरिया जिला उपाध्यक्ष, पं. शिवम् पाठक, देवेंद्र दीक्षित, पारस तिवारी, कांगे्रस नगर अध्यक्ष पं. गौरीश द्विवेदी, अंजनी कुमार द्विवेदी, पं. अनिल पाठक, कंचन तिवारी, मुकुल मुदगल, चंचल तिवारी, चंदन तिवारी, सत्यम तिवारी, बृजेंद्र कुमार मिश्रा आदि सहित आधा सैंकड़ा से अधिक समाज के लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment