13_dec2016-2जालौन-उरई। कन्हैया लाल अग्रवाल वाल विद्या मंदिर में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा एसडीएम व सीओ द्वारा विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका बाल बीथिका के 28वें अंक का विमोचन भी किया गया।
स्थानीय स्व. श्रीकन्हैयालाल बाल विद्या मंदिर परिसर में बाल-मेले का आयोजन किया गया। जिसका बाल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का न केवल उत्साहवर्धन होता है बल्कि बच्चों को लोगों से संवाद करने का मौका भी मिलता है। इसके साथ ही ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भविष्य में आजीविका के लिए कोई भी प्रकार का कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। मेले में बच्चों ने पानी, पूड़ी, ढोेकला, चाॅकलेट, समोसा, पेटीज, चाय, ग्लाॅस आॅफ वाॅटर, पेस्टी आदि की आधा सैंकड़ा से अधिक दुकानें सजाईं। इस दौरान एसडीएम व सीओ द्वारा विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका बाल बीथिका का भी विमोचन किया गया। वहीं, विद्यालय के उपप्रबंधक विपुल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी को शाॅल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र त्रिपाठी व श्रीमती रश्मि गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नंद कुमार राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मनोज राजा, संजय गुप्ता, आवित नगवी के अलावा आशीष चतुर्वेदी, राजेश कोष्ठा, ऋग्वेद गुबरेले, शिवम् तिवारी, हेमंत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment