0 मतदाता सूचियों का भी काम निपटाने के लेखपालों को दिये गये निर्देश
konch5 konch6कोंच-उरई। लेखपालों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एसडीएम मोईन उल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने कड़े निर्देश देते हुये कहा कि तहसील दिवसों की लंबित समस्याओं का निराकरण हर हाल में शुक्रवार तक करके कार्यालय में रिपोर्ट दाखिल करें। अधिकारियों ने विस निर्वाचन में बतौर सुपरवाइजर लगे लेखपालों को यह भी निर्देश दिये कि बीएलओ के साथ सामंजस्य बिठा कर जरूरी सूचनायें एकत्रित कर बीआरसी में दाखिल करायें।
तहसील सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने तब संतोष जताया जब आरजीआरएस से संबंधित मामलों के बाबत लेखपालों से पूछा और वहां से बताया गया कि एक भी मामला पेंडिंग नहीं रह गया है। इस मौके पर अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि ओलावृष्टि की मद में आये 20 लाख रुपये में से अब तक 3 लाख 77 हजार रुपये किसानों को बांटे जा चुके हैं और जो पैसा पाने से वंचित हैं उनके खातों में पैसा पहुंचाया जा रहा है। विस चुनाव को लेकर जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर एसडीएम ने बीआरसी बैंडर प्रशांत को निर्देश दिये कि जिन बीएलओ के पास अभी तक बीएलओ रजिस्टर नहीं पहुंचा है उन्हें तत्काल रजिस्टर उपलब्ध कराये जायें ताकि कार्य सुचारु रूप से हो सके। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार, राजेन्द्र प्रसाद दूरवार, प्रेमनारायण मिश्रा, बलराम निरंजन, राजेन्द्र सिंह, अमरसिंह, रामविहारी राठौर, आकाश तोस्वामी, देवेन्द्रसिंह, लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, मुलायमसिंह, सुरेन्द्रसिंह, लाखनसिंह, अंकिता श्रीवास्तव, हेमलता जोशी, संजना आदि मौजूद रहे।

सूखा राहत में किसानों को मिला 1 करोड़ 65 लाख
तहसील कोंच के दर्जन भर गांवों के किसानों को शासन की ओर से सूखा राहत की मद में भेजे गये पैसों का वितरण तहसील प्रशासन द्वारा करा दिया गया है। तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया है कि सूखा प्रभावित गांव चिन्हित थे जिनमें किसानों के खातों में पैसा पहुंचा दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2015-16 में खरीफ की फसल सूखे से प्रभावित थी जिसका सर्वे करा कर मुआवजा राशि के डिमांड शासन को भेज दी गई थी। उक्त मद में कोंच तहसील को 2 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी जिसमें 1 लाख 65 हजार रुपया किसानों के खातों में पहुंचा दिया गया है। तहसीलदार ने बताया है कि पचीपुरा खुर्द में 357, मवासा में 71, खुटैला में 372, ब्यौना रियासत में 94, गिदवासा में 429, सजैरा में 138, सिकंदरपुर में 330, विलहटा में 42, कैमरा में 102, अर्जुनपुरा में 131, डांग खजुरी में 68 तथा ऐवरा में 168 किसानों को यह धनराशि मुहैया कराई गई है, अवशेष राशि शासन को बापिस भेज दी जायेगी।

Leave a comment