cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शासन के निर्देशानुसार जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतांे में ‘‘सशक्त गाँव विकसित प्रदेश’’अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर द्वारा ब्लाॅक माधौगढ़की न्याय पंचायत अमखेड़ा की ग्राम पंचायत मिर्जापुर, सिरसादोगढ़ी,भंगा, चाकी, अमखेड़ा में 15 दिसम्बर 2016 को जन चैपाल आयोजित करेगी। जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों की जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा दी जायेगी तथा ग्राम की समस्याओं को सुनकर उनके यथा सम्भव निराकरण के प्रयास किये जायेंगे।इसी दिनांक को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लाॅक कुठौन्द की न्याय पंचायत,वावली, की ग्राम पंचायत वावली, कोटा मुस्तकिल, कुरौली, विजुवापुर दिवारा,सिलाउआजागीर, हाजीपुर, पारेनमुस्तकिल,  शेखपुर अहीर, तौलकपुर, नकेलपुरा आदि ग्राम पंचायतों में जन चैपाल लगाई जायेगी तथा उप जिलाधिकारी उरई द्वारा विकास खण्ड डकोर की अवशेष ग्राम पंचायतों कानिरीक्षण, उप जिलाधिकारी कोंच द्वारा विकासखण्ड कोंच की अवशेषग्राम पंचायतों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी जालौन द्वारा विकास खण्ड जालौन की अवशेष ग्राम पंचायतों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी कालपी, द्वारा विकास खण्ड कदौरा की अवशेष ग्राम पंचायतों का निरीक्षण उप जिलाधिकारी माधौगढ़ द्वारा विकासखण्डरामपुरा की अवशेष ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जनचैपाल लगाकर ग्राम की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करायेंगे और शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी जायेगी।

Leave a comment