कोंच-उरई। थाना व कस्बा नदीगांव में गुजरे माह एक अबोध बालक के साथ दुष्कर्म करने बाला आरोपी अंततः पुलिस की पकड़ में आ गया, उसे पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा नदीगांव में गुजरी 7 नवंबर की शाम एक दस बर्षीय अबोध बालक के साथ दुष्कर्म की हैवानियत भरी घटना हुई थी जिसमें बालक के पिता द्वारा 9 नवंबर को शानू पुत्र कमलेश पाठक नामक आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 377, 323, 506 तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी की फिराक में पूरी शिद्दत के साथ लगी थी। आज एसओ नदीगांव प्रमोद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना को अंजाम देने बाला शानू नदीगांव चैराहे पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। उन्होंने सूचना पर फौरी संज्ञान लेकर अपने हमराही के साथ मौके पर दबिश मार कर आरोपी को गिरफ्तार करा लिया, उसे जेल भेज दिया गया है।






Leave a comment