जालौन-उरई। सोमवार की शाम बजरिया में चल रहे जुआ के फड़ पर पैसांे को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गये और मारपीट हो गयी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उन्हें चैकी ले आयी जहां देर शाम लगी पंचायत में मामला रफा दफा कर दोनों को छोड़ दिया गया।
मोहल्ला हृदेयशाह बजरिया निवासी सलमान तथा आमिर पल्लेदार जुआ के पैसों को लेकर आपस में भिड़ गये गाली गलौज के साथ ही दोनों केबीच में जमकर मारपीट हो गयी तो मामले की जानकारी पुलिस को पता चली जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती दोनों पक्ष चैकी में आ गये तो पुलिस ने दोनों को बैठा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के कई लोग पुलिस चैकी पहुंचे जहां हुयी पंचायत के बाद दोनों लोगों को बगैर मामलादर्ज किये ही पुलिस ने छोड़कर मामले को रफादफा कर दिया।






Leave a comment