cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में ऊमरी रोड पर तेज रफ्तार टैंपों पलट जाने से हुए हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को माधौगढ़ की सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को सुबह 11 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब स्पीड ज्यादा होने की वजह से माधौगढ़ से ऊमरी जाने वाली ऊबड़-खाबड़ सड़क पर टैंपों असंतुलित नही रह पाया और सड़क के नीचे खाई में गिरता दिखाई देने पर ड्राइवर ने तेज ब्रेक लगा दिया जिसकी वजह से टैंपों पलट गया। इसमें कुठौंद निवासी हलवाई लालजी बाथम (36वर्ष) पुत्र रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच हादसा देखकर मौके पर काफी भीड़ इकटठा हो गई। स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई। जिसने एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
घायलों के नाम निशा पुत्री लल्लन निवासी एसपी आॅफिस काॅलोनी औरैया, नीता पत्नी रानू निवासी औरैया, नितिन पुत्र सुरेंद्र निवासी कुठौंद और बुद्ध सिंह पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम पारेन थाना कुठौंद बताये गये हैं। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त टैंपों अपने कब्जे में कर लिया। जबकि टैंपों चालक को हिरासत में ले लिया गया है जो खतरनाक एक्सीडेंट के बावजूद सुरक्षित बताया गया है।

Leave a comment