उरई। जाटव समाज विकास महासभा की शोक सभा महासभा अध्यक्ष रामशरण जाटव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें महेन्द्र प्रताप सिंह (पप्पू डीहा) की माता जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उन्होंने जीवन पर्यन्त महिलाओं के बीच में रहकर उनके लिए संघर्ष किया। शोक सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसनेही बाबू, बलराम जाटव, जगदेव प्रसाद, प्रधानाचार्य, इंजी. बीडी मौर्या, पूर्व प्रधान केशराम, शारदा प्रसाद फौजी, बीरेन्द्र प्रताप सिंह डीहा, बाबूलाल समथर, इंजी. दुर्गाप्रसाद जाटव, विजय कुमार जाटव, डा.अखिलेश, प्रशांत आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। अंत में दिवंगत आत्मा को शांति हेतु दुखी परिवार को धैर्यधारण करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा का संचालन महामंत्री लक्ष्मीनारायण जाटव ने किया। शोक सभा का संचालन महामंत्री लक्ष्मीनारायण जाटव ने किया






Leave a comment