कोंच-उरई। नदीगांव में भी जश्न-ए-मीलादुन्नवी का जुलुस धूमधाम के साथ निकाला गया। सुन्नी जामा मस्जिद से शुरू होकर राधावल्लभ मंदिर से होता हुआ मुख्य बाजार, किला मैदान से गुजरा और चेतन शाह बाबा की दरगाह पर मुस्लिम भाइयों ने चादर पोशी की। हाफिज गुलामे मुस्तफा द्वारा नमाज अता कराई गई। जुलुस में चल रहे लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। जुलुस में रफीक कादरी, मोहम्मद वाहिद, हैदर अली, लतीफ खां, अंसार अहमद, जाहिद कादरी, शकील खां, शहिद खां, मुहमद शरीफ, लियाकत अली, कल्लू खान, बन्ने आतिशबाज, उस्मान खां आदि मौजूद रहे। इस दौरान तहसीलदार भूपाल सिंह, लिपिक शिवकुमार पांडे तथा सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसओ प्रमोदकुमार, एसआई वीरकुमार, सिपाही शिवशरन, संघप्रिय आदि ने ओढ रखी थी।






Leave a comment