img-20161213-wa0427उरई। तृप्ति के एहसास के साथ लजीज खाने का लुत्फ इस स्लोगन के साथ कालपी रोड पर होण्डा एजेंसी के सामने खोले गये भव्य सौभाग्यम् रेस्टोरेंट का फीता काटकर शुभारंभ पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने किया।
इस अवसर पर अपने ढंग के शहर के इस एक्सक्लूसिव रेस्टोरेंट के संयुक्त संचालक डाॅ. अंकुर शुक्ला, मिर्जा साबिर बेग और उत्तम सिंह राजावत ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में लोगों को परिवार के साथ खाना-नाश्ता करने में बहुत आनंद आयेगा। संगीत की स्वर लहरी के बीच स्वप्निल माहौल उनके खाने का आनंद और बढ़ा देगा। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में कई ऐसी विशिष्ट डिस लोगों को उपलब्ध रहेंगी जो अनूठी होंगी।
उदघाटन समारोह में शहर के कई अन्य गणमान्य टीम सौभाग्यम् को बधाई देने के लिए जुटे जिनमें सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, भाकपा के प्रांतीय नेता काॅ. कैलाश पाठक, शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अवस्थी, सपा के प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, पूर्व मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ. बीबी आर्या, प्राचार्य डाॅ. राकेश द्विवेदी, सपा नेता वीरेंद्र यादव, श्रीहरि होटल के स्वामी इं. एसके पांडेय, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख उमा जखौली उल्लेखनीय हैं। मेडिकल काॅलेज के कई डाक्टर व अन्य सेक्टरों के तमाम और प्रमुख लोग भी उदघाटन समारोह में पहुंचे। मुस्कान हास्पिटल के निदेशक देवेंद्र शुक्ला ने अंत में आभार जताया।

Leave a comment