cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहो अलैह बसल्लम के जन्म दिवस ईद मीलादुन्नवी पर्व पर रामकुंड नया पटेल नगर में हिलाल बेलफेयर सोसायटी के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मुबारक बाद के साथ मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश एवं वर्तमान सामाजिक हालातों पर चर्चा की गई।
हिलाल बेलफेयर सोसायटी की संयोजिका रिहाना मंसूरी ने बताया कि हजरत मुहम्मद साहब ने लड़कियों, महिलाओं के सम्मान व उनके हक अधिकार को प्राथमिकता दी और उन्होंने एक विधवा से विवाह करके महिलाओं के सम्मान की मिसाल कायम की थी साथ ही महिलाओं के सम्मान हक अधिकार खासकर मुस्लिम महिलाओं के लिए हिलाल बेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया जो कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए महिलाओं के स्वाभिमान के लिए काम करेगी। बैठक में नूरजहां, मासूक अली, फईम अहमद, रहमान अली ने मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुहम्मद साहब ने हमंे प्रेम आपसी भाईचारा तथा सामाजिक सौहार्द का पाठ पढाया आज हम सबको आपसी भेदभाव को मिटाकर प्रेम एवं सोहार्द भरे समाज को बनाना होगा तभी सब तरक्की कर सकते है। बैठक में बुंदेलखंड दलित अधिकार मंत्र के संयोजक कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि आज के इस बदलते माहौल में जहां तक एक ओर मुस्लिमों व दलितों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है ऐसे में हम सभी को मिलकर दलित मुस्लिम एकता की मिसाल प्रस्तुत करती होगी तथा मिलकर गांव-गांव में लोगों को शिक्षित संगठित एवं जागरुक करने का काम करना होगा। कृष्ण कुमार प्रजापति, राजेश्वरी, विजय कुमार शास्त्री, कल्पना बौद्ध, नंनकुमार, नीलिमा, शीलिमा, ने अपने विचार रखते हुए सभी को एक साथ मिलकर हिन्दु मुस्लिम के भेद को भूलकर समाज को सही दिशा देने के लिए प्रयास करने की बात कही। अंत में सभी साथियों ने आज के ही दिन से हिलाल बेलफेयर सोसायटी के काम की शुरूआत कर गांव-गांव में प्रेम एवं सौहार्द के साथ लोगों के हक अधिकार एवं दलित मुस्लिम एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित किरन, रामकुमार,  रहीसा बेगम, गुंजा देवी, रूकसाना मंसूरी, अर्शना मंसूरी , विवाकर, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment