जालौन-उरई। आरपी निरंजन को माधौगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने गल्ला मंडी में बैठक कर खुशी का इजहार किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आरपी निरंजन जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगनशीलता से पार्टी को काफी लाभ पहुंचाया है। उनकी लगनशीलता को देखते हुए ही पार्टी द्वारा उन्हें माधौगढ़ विधासभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। चुनावों में उन्हें जीत दिलाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उनको टिकट दिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण कर खुशी का इजहार किया। बैठक का संचालन संतराम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर मनोज शिवहरे, पुत्तन श्रीवास्तव, अनूप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह यादव, राकेश पटेल, अनिल यादव, उदयवीर यादव आदि सहित लगभग एक सैंकड़ा से अधिक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a comment