img-20161213-wa0555उरई। समाजवादी युवजन सभा के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने सिद्धार्थ यादव ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर जोरदार रोडशो करके अपना जलवा दिखाया। जानकी पैलेस के पास से शुरू हुए उनके जुलूस में दर्जनों वाहनों में सवार सैंकड़ों युवा पूरे जोशखरोश के साथ शामिल हुए।
रोड-शो जानकी पैलेस से जिला परिषद, जेल रोड, कोंच स्टेंड, पीली कोठी, घंटाघर होते हुए शहीद भगत सिंह चैराहा से अंबेडकर चैराहा और वहां से कालपी स्टैण्ड होते हुए इकलासपुरा रोड पर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पहुंचा। रोड-शो के दौरान प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पंपलेट और कलेंडर बांटे गये।
सिद्धार्थ यादव ने पार्टी कार्यालय में सभा भी की जिसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन पर भरोसा बरकरार रखके पार्टी हाईकमान ने उन्हें युवजन सभा की इकाइयों के पुनर्गठन में भी जिलाध्यक्ष पद पर बहाल रखा है। यह उनके लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वे जिले की युवा शक्ति को आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार की वापसी के लिए पूरी मजबूती से कार्य करने को संगठित करेगे। उन्होंने सभी युवा साथियों से तन-मन-धन से मिशन-2017 में जुट जाने की अपील की तांकि इस संकल्प को पूरा किया जा सके।

Leave a comment