13orai01उरई। इमरान उल्ला को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पद पर रिपीट किया गया है। समाजवादी पार्टी में हाल में हुए फेरबदल में इमरान उल्ला उन दुर्लभ नेताओं में से एक हैं जिन पर राज्य के नेतृत्व का भरोसा बरकरार रहा है।
इमरान उल्ला इसके पहले यूथ बिग्रेड के जिला महासचिव की जिम्मेदारी जब संभाले हुए थे तभी उन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल की ऐसी छाप लोगों पर छोड़ी थी कि पार्टी के सारे प्रमुख नेता उनके मुरीद हो गये। इसीलिए उनको समाजवादी साइकिल यात्रा के भ्रमण के समय कानपुर देहात जिले का प्रभारी बनाया गया था। इसमें भी पूरी तरह कामयाब रहे थे। बाद में उन्होंने यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव के रूप में समूचे राज्य में संगठन के विस्तार और मजबूती में अहम भूमिका निभाई। इसके चलते संगठनात्मक फेरबदल के पार्टी में बड़े दौर के बावजूद उनको बरकरार रखने का निश्चय नही बदला गया।
उनकी नियुक्ति के लिए प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि वे 10 दिन के अंदर अपनी कार्यकारिणी का गठन कर अनुमोदन के लिए भेजेंगे। इमरान उल्ला के स्वागत की व्यापक पैमाने पर तैयारियां उनकी नियुक्ति की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद उनके समर्थकों द्वारा की जाने लगी है।

Leave a comment