जालौन-उरई। सट्टे की पर्ची लगा रहे एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।
कोतवाली में तैनात एसएसआई राजेंद्र सिंह यादव को सूचना मिली कि अक्षदा गार्डन के पास एक व्यक्ति सट्टे की पर्ची लिख रहा है। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक डायरी, पेन, सट्टे की पर्ची सहित चार सौ रूपए नगद बरामद किए। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर युवक ने अपना नाम राहुल बाथम निवासी मोहल्ला कछोरन बताया।






Leave a comment