cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। हार, जीत की बाजी लगा रहे तीन जुआरियों को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 6 हजार 500 रूपए नगद व ताश की गड्डी बरामद की।
कोतवाली में तैनात एसआई शरद यादव व गंगासागर को सूचना मिली कि मोहल्ला तोपखाना में अंबेडर स्कूल के पास एक बाड़े में कुछ लोग हार, जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 6 हजार 500 रूपए नगद व ताश की गड्डी बरामद की। जबकि दो जुआरी मौके से भागने में सफल रहे। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम व पता क्रमशः वीरेंद्र कुमार व रविंद्र कुमार निवासीगण मोहल्ला तोपखाना तथा उमाशंकर निवासी मोहल्ला रावतान बताए।

Leave a comment