0 वाहन चालकों के साथ आये दिन होती नोंकझोंक
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कस्बा ईटों में मुख्य सड़क के किनारे की जमीन पर जबरन कब्जा कर उस पर टीन टप्पर डालकर दुकानों का संचालन करना आम बात हो गयी है। सड़क किनारे की खाली जमीन पर दुकानों का संचालन होने से जहां वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही तो वहीं स्थानीय लोग भी दुखी है। हालांकि ऐसे लोगों के अवैध कब्जा हटाने के लिये लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा हैं।
रामराज्य परिषद के जिला संगठन मंत्री बृजकिशोर दीक्षित ने उक्त संबंध में बताया कि गोहन से कुठौंद को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर कस्बा ईटों मंे मुख्य सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन पर लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर उस पर दुकानों का संचालन किया जा रहा है जिससे वहां कभी भी कोई हादसा घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इतना हीनहीं आये दिन वाहन चालकों व फुटपाथी दुकानदारों के बीच में भी वाहन पार्किंग के नाम पर कहासुनी व नोंकझोंक होती रहती हैं। जब स्थानीय लोग ऐसे लोगों को सड़क किनारे की जमीन पर इस तरह से कब्जा करने का विरोध करते हैं तो वह भी उनसे उलझने से नहीं चूकते हैं। उन्होंने जनहित में जिलाधिकारी से मांग की है कि वह कस्बा ईटों में सड़क किनारे की जमीन पर इस तरह से जमीन पर अवैध कब्जा हटाये जाये ताकि संपर्क मार्ग सेवाहनों का आवागमन सुचारू रूप से संचािलत होता रहे।

Leave a comment