cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय गांधी मार्केट उरई में हुई जिसमें 14 दिसम्बर को होने जा रहे सम्मेलन की तैयारियों का जायजा भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मौके पर जाकर लिए और आयोजकों एवं संयोजकों को दिशा निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांधी इंटर कालेज उरई में होने वाले युवा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं अमस प्रभारी डा. महेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि रहेगे तथा प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक विशिष्ट अतिथि उपस्थित होकर युवाओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में जनपद की तीनों विधान सभा उरई, माधौगढ, कालपी, से युवाओं के आने की वाहन व्यवस्था की जा रही है साथ आने वाले युवाओं को राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेता जोश भरेगे। इन्ही युवाओं के सहारे जनपद में जीत का बिगुल बजाएगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजन, प्रतिनिधियों एवं उम्मीदवारों, युवाओं से अपील की है कि 14 दिसम्बर को समय 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम  को सफल बनाए। बैठक में अनिल बहुगुणा, क्षेत्रीय मंत्री नागेन्द्र गुप्ता, अनिल यादव, किशोरीलाल राजपूत, भगवतीशरण शुक्ला, अरविन्द्र चैहान, वीरेन्द्र निरंजन, राजकुमार अग्रवाल, इंद्रराज गुर्जर, अनीता वर्मा, अलोक मिश्रा, गुरू प्रसाद शर्मा, रामजी राजपूत, समरजीत पाल, रामू निरंजन, रामजी राजावत, अग्निवेश चतुर्वेदी, रजत द्विवेदी, विवेक कुशवाहा, राहुल द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी रामजोत गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment