कोंच-उरई । दिव्यांगजनों के लिये अपनी पेंशन आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिये जाने के बाद उन्नति दिव्यांग जन विकास समिति ने दिव्यांगों की मदद के लिये प्रभावी पहल की है। समिति के संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल ने सभी लाभार्थी पेंशन धारक दिव्यांगजनों का आह्वïान किया है कि वे अपने जरूरी कागजात उन्हें उपलब्ध करा दें ताकि उनकी पेंशन को आधार से लिंक कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
शाशन-प्रशासन से जानकारी प्राप्त हुई है कि नगर कोंच के विकलांगों को मिलने वाली विकलांग पेंशन के लाभार्थी अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खाता संख्या पेंशन से लिंक कराना सुनिश्चित करें तथा जो भी दिव्यांग पेंशन लाभार्थी पात्र हैं वे सभी अपना आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर तथा बैंक खाता संख्या को उन्नति दिव्यांग जन विकास समिति के संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल को प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर क्षेत्र तहसील रोड कोंच में प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक 14 से 16 दिसंबर तक प्राप्त कराना सुनिश्चित करें जिससे नगर के दिव्यंग जनों को प्राप्त हो रही विकलांग पेंशन में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आ सके।

Leave a comment