भाजपा के राष्ट्रीय नेता ने दिग्गजों के बारे मे क्या कह डाले गज़ब बोल

उरई । विधान सभा के चुनाव नजदीक आने के साथ नेताओं ने की जुवान फ्री स्टायल हो गई है ।बुधवार को गांधी इंटर कालेज के मैदान मे हुए भाजपा के युवा सम्मेलन मे पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे केवल बाबू जी ,बुआ और बबुआ को नोटबंदी से परेशानी है , किसी और को नहीं ।

bjp-yuva2

सभा मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाटहक ने कहा कि राज्य की विरोधी सरकारों की करतूत से दुनियाँ के किसी भी कोने मे अपना परचम लहरा देने की कुव्वत रखने वाले राज्य के नौजवान काम के लिए गैर सूबों मे मारे -मारे घूम रहे हैं ।सभा का संचालन सम्मेलन संयोजक राम अनुग्रह सिंह ने किया ।

पूर्व विधायक संतराम सिंह ,केशव सिंह सेंगर ,पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रज  भूषण सिंह, जगदीश तिवारी ,उर्वीजा दीक्षित ,क्रमांक शुक्ला मौजूद रहे ।

bjp-yuva1

Leave a comment