cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। नोट बन्दी के कारण शहर से लेकर गंाव तक प्रत्येक आम व्यक्ति की परेशानी है। घंटो लाइनो मे खडे होकर भी लोगो को रूपया नही मिल रहा है। नोट बंदी को लेकर बैकों मे भीड भी कमी हो रही है। तो वही लोगो की सुरक्षा के लिए बैंको मे लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो का हाल भी ठीक नही है। कुछ बैकों मे तो कैमरे ही नही लगे है। उन बैको की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
नोटबन्दी से आपसी बैक की समस्या कम होने का नाम नही ले रही है। जिसके चलते बैको मे भारी भीड उमड रही है। तो वही नगर मे सचांलित नौ बैकों मे लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो का भी कुछ हाल ठीक नही है। जिसमे एक बैक शाखा मे कैमरे चलना तो दूर शाखा मे कैमरे लगे ही नही है। नगर के मध्य पुरानी गल्ला मडंी मे सचांलित इलाहाबाद यू0पी0 ग्रामीण बैक की शाखा मे जब सी0सी0टी0वी0 कैमरे की जानकारी ली गई तो मालूम चला कि कैमरे चलना तो दूर शाखा मे कैमरे लगे ही नही है। जिससे बैक की सुरक्षा व उपभोक्ताओ की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जब इस सम्बन्ध मे बैक मैनेजर से बात की गई तो उनका कहना है। कि उनके द्वारा शाखा मे कैमरे लगवाये जाने के लिये कई वार उच्चधिकारियो को अवगत कराया गया परन्तु इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया। नगर मे संचालित इलाबाद बैक की मुख्य शाखा व सैट्रल बैक की शाखा मे कैमरो के बारे मे हाल जाना तो वहा कैमरे सुचारू रूप से चल रहे थे। वही इलाहाबाद बैक मैनेजर सुभाष शाक्य ने बताया कि उनके शाखा मे कैमरे पर्याप्त मात्रा मे लगे है। जिससे हर आने जाने वाले व्यक्ति की गतिविधियो पर नजर रखी जाती है। व विधुत आपूर्ति न हाने पर जनरेटर द्वारा कैमरे चालू रहते है।
नगर मे संचालित भारतीय स्टेट बैक की शाखा , कैनरा बैक , एक्सिस बैक आदि बैको मे भी सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त रूप से कैमरे लगे हुए है। जिनसे पूरे समय बैक की हर गतिविधियो की रिकार्डिग की जाती है। जब इस बारे मे एस0बी0आई0 मैनेजर अमरीश शर्मा ने बताया कि उनको शाखा के कैमरो मे पिछले 90 दिनो तक की रिकार्डिग सेब रहती है।

Leave a comment